एक निजी समाचार चैनल द्वारा धराली प्राकृतिक आपदा को आम घटना बताना निंदनीय : अजय भट्ट

खबर शेयर करें 👉

पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री व नैनीताल उधम सिंह नगर संसदीय क्षेत्र से सांसद अजय भट्ट ने आज अपने वक्तव्य में कहा कि एक निजी समाचार चैनल ने उत्तराखंड के धराली में आई प्राकृतिक आपदा को आम घटना बताया है, जो कि सरासर गलत है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  uttarakhand-बागेश्वर में दर्दनाक हादसा : कार गहरी खाई में गिरी, युवक की मौत, दूसरा गंभीर

उन्होंने कहा कि एक ओर पूरा राज्य इस घटना से दुखी है वहीं दूसरी तरफ सी एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, स्थानीय प्रशासन, आपदा प्रबंधन विभाग और स्थानीय लोग भीषण त्रासदी से जूझ रहे हैं, ऐसे में उनका इस प्रकार का गलत बयान प्रसारित करने से उन्हें गहरा दुख पहुंचा है। भट्ट ने कहा कि उनके द्वारा इस प्रकार का कोई भी बयान नहीं दिया है। भट्ट ने पुनः इस बात का खंडन करते हुए कहा कि संबंधित मामले में विधिक कार्रवाई पर विचार कर रहे हैं।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119