घास काटने के दौरान पहाड़ी से गिरा पत्थर, महिला की मौत
सोमवार को नैनीताल जिले के ओखलकांडा ब्लॉक अंतर्गत ग्राम तल्ली पोखरी चकसैदला में एक दर्दनाक हादसे ने पूरे क्षेत्र को शोक में डुबो दिया।
ग्राम पंचायत पोखरी की सरपंच चंपा देवी, पत्नी दिनेश चंद्र पोखरिया, सुबह घास काटने के लिए पास के जंगल गई थीं। इसी दौरान अचानक ऊपर से भारी पत्थर गिर गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गईं। ग्रामीण और परिजन उन्हें आनन-फानन में अस्पताल ले जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई।
चंपा देवी की आकस्मिक मृत्यु से पूरा गांव गहरे सदमे और शोक में है। वह एक सम्मानित सामाजिक कार्यकर्ता और लोकप्रिय सरपंच के रूप में जानी जाती थीं। ग्रामीणों ने इस घटना को लेकर गहरी चिंता जताई और प्रशासन से अपील की कि पहाड़ी क्षेत्रों में लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए पुख्ता इंतजाम किए जाएं।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com


उत्तराखंड में गुटखा-पान मसाला पर एक साल की रोक, निर्माण से बिक्री तक प्रतिबंध
दिपावली के बाद लागू होगा UPI पेमेंट पर MDR चार्ज -NPCI ने टाला फैसला
बिग ब्रेकिंग-ज्योलीकोट के पास पटाखों से भरे ट्रक में लगी आग -सड़क पर होने लगे धमाके, चालक ने कूदकर बचाई जान
UK-उत्तराखंड के 25 सरकारी कॉलेजों में जल्द शुरू होंगे छात्रावास, दूरदराज की छात्राओं को मिलेगी राहत
UKnews-सोशल मीडिया पर किशोरियों को फंसा रहे साइबर ठग -एआई से अश्लील तस्वीरें बनाकर ब्लैकमेलिंग