तीन साल का बच्चा गिरा पानी की टंकी में, मौत
विक्की पाठक
मोटाहल्दू। यहां के जयपुर खीमा गांव में एक निर्माणाधीन में काम करने वाले मजदूर का तीन वर्षीय बेटा खेलते खलते पानी की टंकी में जा गिरा। पुलिस ने बच्चे को टंकी से बाहर निकाला लेकिन तब तक उसने प्राण त्याग दिए। मजदूर नंदकिशोर बिहार के मोतीहारी का रहने वाला है। उसके परिवार पर तीन साल के बेटे की मौत से दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।
मिली जानकारी के अनुसार जयपुर खीमा गांव में एक निर्माणाधीन मकान के साथ ही पानी को जमा करने के लिए पानी की अंडरग्राउंड टंकी बनाई गई है। मकान के निर्माण में मजदूरी करने वाला नंद किशोर अपने परिवार के साथ इसी मकान में रहता है। आज शाम उसका तीन साल का बेटा नंद लाल खेलते—खेलते पानी की टंकी में जा गिरा। इस घटना से श्रमिक के परिवार में कोहराम मच गया। प्रधान पति कीर्ति पाठक ने इस घटना की सूचना तुरंत हल्दूचौड़ पुलिस को दी। लालकुआं कोतवाल संजय कुमार और हल्दूचौड़ चौकी प्रभारी अजेंद्र प्रसाद तुरंत मौके पर पहुंचे और पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से बच्चे को टंकी से बाहर निकाला, लेकिन तब तक बच्चे की मौत हो चुकी थी। पुलिस शव का पंचनामा करवा कर उसे पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भिवा दिया है।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com

उत्तराखंड…पंखे में उतरे करंट से आठवीं के छात्र की मौत, परिवार में मचा कोहराम
उत्तराखंड…तेज रफ्तार स्कूल बस ने ली ग्रामीण की जान –=रामनगर में दर्दनाक हादसे के बाद परिजनों ने उठाए सवाल