गंगोलीहाट में अपने ही वाहन की चपेट में आकर वाहन स्वामी की दर्दनाक मौत

Fast News Uttarakhand - Latest Uttarakhand News in Hindi
खबर शेयर करें 👉

गंगोलीहाट। मंगलवार को दशाईथल में लक्ष्मी बार के स्वामी ललित मेहरा उम्र 49  अपने स्कॉर्पियो वाहनअपने बार के सामने खड़ा कर बार की आ गये। अचानक स्कॉर्पियो गाड़ी ढ़लान की और पिछे आने लगा तो ललित दौड़कर स्कॉर्पियो गाड़ी को रोकने के लिए दौडा तो स्कॉर्पियो गाड़ी के नीचे आ गया। जिसमें वह बुरी तरह घायल हो गये। आसपास के लोगों ने गाड़ी के नीचे निकालकर सीएचसी गंगोलीहाट पहुंचाया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UKnews-भतरौजखान में गांजा तस्करों का पुलिस पर पाटल से हमला, 25 किलो गांजे के साथ तीन गिरफ्तार

जहां पर डाक्टरों ने प्राथमिक उपचार कर हायर सेंटर पिथौरागढ़ रेफर कर दिया। इस दौरान रास्ते में ही ललित की मौत हो गई। अचानक हुई इस दुर्घटना से गंगोलीहाट बाजार में शोक फैल गया और ललित के परिवार में कोहराम मच गया। गंगोलीहाट व्यापार संघ ने शोकसभा कर घटना पल दुख जताया है मृतक ललित के घर में दो बेटियां और एक बेटा है। मृतक मूल रूप बिरगोली निवासी है लेकिन पांच दशकों से गंगोलीहाट में रहता है। ललित की मृत्यु पर विभिन्न संगठनों ने दुख जताया है।

ADVERTISEMENTS

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UK-राम बारात शोभायात्रा के चलते हल्द्वानी में बदलेगा ट्रैफिक प्लान -दोपहर 1 बजे से लागू रहेगा डायवर्जन
Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119