अवैध खनन में लिप्त एक वाहन सीज
चम्पावत। शारदा नदी किनारे अवैध रूप से रेता ढोते हुए हल्द्वानी क्यूआरडी टीम ने एक ट्रैक्टर वाहन को पकड़ा है। जिसे वन विभाग के हवाले कर दिया गया है। वन विभाग अब वाहन पर चालानी कार्रवाई करने की तैयारी कर रहा है।
रविवार देर शाम हल्द्वानी डिविजन की क्यूआरडी टीम गश्त पर थी। इस दौरान मनिहारगोठ के पास शारदा नदी से एक ट्रैक्टर संख्या यूके 03, 1437 को टीम ने अवैध तरीके से रेता ढोते पाया। टीम के पहुंचने से पहले ही चालक मौके से फरार हो गया। टीम ने ट्रैक्टर को कब्जे में लेकर वन विभाग को सुपुर्द कर दिया है। रेंजर महेश सिंह बिष्ट ने बताया कि ट्रैक्टर वाहन को सीज करके आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com



UKnews-कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य ने पति के खिलाफ दर्ज कराई फिर -मारपीट और जान से मारने की धमकी के आरोप, तबीयत बिगड़ने पर अस्पताल में भर्ती
राजकीय पॉलिटेक्निक दन्या में निबंध प्रतियोगिता आयोजित -पवन सिंह काकी की टीम ने मारी बाजी
ग्राफिक एरा भीमताल में ‘नवरंग–शक्ति उत्सव 2026’ का शुभारंभ -कुमाऊंनी संस्कृति के रंगों से सजा परिसर
थान सिंह बिष्ट बने नैनीताल दुग्ध संघ के डायरेक्टर -समारोह में भव्य स्वागत
हल्द्वानी में फिर सक्रिय हुए केबल चोर -राजपुरा में ट्यूबवेल की मेन केबल काटी, तीन हजार की आबादी में पेयजल संकट