एक महिला ने अपने सात साथियों के साथ सोने के बिस्कुट बेचने के नाम पर लालकुआं और हल्द्वानी के दो व्यापारियों से लुटे 70 लाख
एक महिला ने अपने सात अन्य साथियों के साथ षड्यंत्र रचकर सोने के बिस्कुट बेचने के नाम पर लालकुआं और हल्द्वानी निवासी दो व्यापारियों से 70 लाख रुपए लूट लिए। आरोपियों ने 27 मार्च को व्यापारियों को सितारगंज के ग्राम रसोइयापुर बुलाकर लाठी-डंडों से मारपीट कर रकम लूटी। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ डकैती समेत संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
लालकुआं क्षेत्र के ग्राम जग्गी बंगर निवासी मोहित चौबे पुत्र पूरन चंद्र चौबे और संदीप शर्मा पुत्र मुरारी लाल शर्मा निवासी बरेली रोड तीन पानी हल्द्वानी ने पुलिस को दी तहरीर में बताया है कि बबली उर्फ किरन कौर तीन माह पहले उनके संपर्क में आई। बबली ने दोनों को बताया कि उसे सोना मिला है, खरीद लो। उसके झांसे में आकर दोनों लोग 26 मार्च की दोपहर बबली के बताए घर ग्राम रसोइयापुर पहुंचे। वहां बबली, लखविंदर उर्फ लक्खा निवासी ग्राम रसोइयापुर, सतनाम उर्फ पप्पू निवासी रसोइयापुर, महेंद्र उर्फ धर्मेंद्र निवासी सलमता नानकमत्ता, गुरमेल सिंह, बलवीर सिंह उर्फ वीरू, सुखविंदर कौर, तीनों निवासी कैथुलिया नानकमत्ता, राजू रस्तोगी उर्फ कृष्णा सुनार नानकमत्ता, देबु निवासी बनगांव खटीमा सहित अन्य लोग मौजूद थे। जब इन लोगो से सोने का सेम्पल माँगा तो सोने का सिक्का दिखाया।
वहां मौजूद राजू रस्तोगी सुनार ने सोने के सिक्के में से एक टुकड़ा काटकर चेक किया। राजू ने बताया कि यह 24 कैरेट सोना होने की जानकारी दी। विश्वास होने पर 27 मार्च की दोपहर वे सितारगंज पहुंचे। ग्राम रसोइयापुर मोड़ पर खड़ा राजू रस्तोगी उर्फ कृष्णा अपनी गाड़ी में बैठाकर ग्राम रसोइयापुर में बबली के बताएं घर पर लेकर पहुंचा। मोहित के अनुसार, उनके पास बैग में 70 लाख रुपए थे। बबली उस घर में पहले से मौजूद थे। उसने सोना लाए जाने की जानकारी दी।
घर में सुखविंदर कौर निवासी कैथुलिया, राजू रस्तोगी उर्फ कृष्ण सुनार, लखविंदर उर्फ लक्खा भी मौजूद थे। लगभग 10-15 मिनट के बाद बिना नंबर की कार में महेंद्र उर्फ धर्मेंद्र, गुरमेल सिंह, बलवीर सिंह उर्फ वीरू, महेंद्र उर्फ धर्मेंद्र 70 लाख रुपए से भरा बैग लूटकर भाग गए। इसके बाद बबली, सुखविंदर कौर, राजू रस्तोगी कार में बैठकर भाग गए। पुलिस ने शनिवार को तहरीर मिलने पर बबली उर्फ किरन कौर, महेंद्र उर्फ धर्मेंद्र, लखविंदर उर्फ लक्खा, सतनाम उर्फ पप्पू, गुरमेल, बलवीर सिंह उर्फ वीरू, सुखविंदर कौर, राजू रस्तोगी उर्फ कृष्ण सुनार के खिलाफ डकैती, धोखाधड़ी कर आपराधिक षडयंत्र रचने की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com

उत्तराखंड…तीनपानी बाईपास पर अब नहीं चलेगी लापरवाही –रॉन्ग साइड चलने वालों पर होगी बीएनएस की धारा 281 में कार्रवाई
उत्तराखंड…स्कूल जा रहे प्रधानाचार्य की धारदार हथियार से हत्या, बागेश्वर में सनसनी