संदिग्ध अवस्था में एक महिला ने फांसी पर लटककर दी जान-

खबर शेयर करें 👉

दिनेशपुर। संदिग्ध अवस्था में एक महिला ने फंदे पर लटक कर अपनी जान दे दी। सूचना पर पुलिस ने पंचनामा भरने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सीओ आशीष भारद्वाज ने बताया कि श्रीरामपुर ग्राम सभा के दिलीप पाड़ा निवासी सुखदेव वैद्य रविवार को मजदूरी करने गया था। शाम को जब वह घर लौटा तो देखा घर में उसकी मां वह दो बच्ची नहीं है और कमरे का दरवाजा भीतर से बंद है। उसने दरवाजे को जोर से धकेला तो दरवाजा खुल गया।अंदर देखा तो उसकी पत्नी अलका (26) का शव पंखे की कुंडी पर लटका हुआ था।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड...हिस्ट्रीशीटर अजीम अंसारी 6 माह के लिए जिला बदर -अल्मोड़ा पुलिस की बड़ी कार्रवाई

उसकी चीख-पुकार पर आसपास के लोग मौके पर आ गए, और अलका को फंदे से नीचे उतारा। सूचना पर ग्राम प्रधान भावेश कुमार भी मौके पर पहुंचे और उन्होंने पुलिस को सूचना दी। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों से जानकारी लेने के बाद महिला के शव को अपने कब्जे में ले लिया। सोमवार को सुबह तहसीलदार देवेंद्र सिंह बिष्ट की मौजूदगी में पंचनामा भरने के बाद मृतिका के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। सीओ ने बताया कि कमरे से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है, प्रथम दृष्टया आत्महत्या का कारण पारिवारिक काला माना जा रहा है।

ADVERTISEMENTS

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड...मानसून को लेकर सख्त हुए कुमाऊँ आयुक्त --आपदा परिचालन केंद्र को 24 घंटे अलर्ट मोड में रखने के निर्देश
Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119