सड़क हादसे में एक युवक की मौत
बागेश्वर। पुलिस क्षेत्र के तहत खाईबगड़ के पास एक बाइक असंतुलित होकर खाई में गिर गई। इस हादसे में ओलिंग गांव के एक युवक की मौत हो गई, जबकि दो युवकों को उपचार के बाद छुट्टी दे दी है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस के अनुसार सोमवार की देर शाम ओलिंग निवासी 21 वर्षीय दिनेश पुत्र हरी राम अपने दो दोस्तों के साथ बाइक से जा रहा था। खाईबगड़ के पास बाइक असंतुलित होकर खाई में गिर गई। इस हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे स्थानीय लोगों की मदद से सीएचसी कपकोट ले गए। जहां उसकी मौत हो गई।
अन्य घायलों को उपचार के बाद छुट्टी दे दी है। अस्पताल प्रबंधन की सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव कब्जे में लिया। मंगलवार की सुबह शव का पंचनामा कराकर उसे पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया है। इधर जिला मुख्यालय में शव का पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया है। मृतक का एक बड़ा भाई है। दोनों में से किसी भी शादी नहीं हुई है। दिनेश प्राइवेट नौकरी करता है। इधर एक महीने पहले अपने गांव आया था।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com

ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी हल्द्वानी में देशभक्ति के उल्लास के साथ मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस
हरिद्वार : तरुण हिमालय इंटर कॉलेज देशभक्ति के रंग में रंगा स्वतंत्रता दिवस समारोह
आंचल दुग्ध संघ की 705 समितियों में शान से लहराया तिरंगा -देशभक्ति के रंग में रंगा लालकुआं
तिरंगे के रंग में रंगा ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी भीमताल -देशभक्ति के जोश में मनाया 80वां स्वतंत्रता दिवस