जमीनी विवाद में महिला का सिर फोड़ा, मुकदमा दर्ज

खबर शेयर करें 👉

हल्द्वानी। रास्ते को लेकर लंबे समय से चल रहे विवाद में पड़ोसी लड़ बैठे। दोनों पक्षों में कहासुनी के दौरान पड़ोसियों ने महिला पर ईंट से वार कर दिया। इससे महिला के सिर पर चोट लग गई। महिला की तहरीर के आधार पर पुलिस ने तीन लोगों पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड...एआई वीडियो पर घमासान : मोदी, शाह और ट्रंप को कोर्ट में दिखाने वाले वीडियो पर शिकायत--- साइबर जांच शुरू

शीशमहल काठगोदाम निवासी सीता तिवारी ने तहरीर देकर कहा कि पड़ोसी से उनका रास्ते को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा है। मामले में प्राधिकरण ने रास्ते में निर्माण कार्य पर रोक लगाई है। इसके बावजूद पड़ोसी यहां पर निर्माण कर रहे हैं। जिसका उन्होंने विरोध किया तो पवन तिवारी, रजत तिवारी और पीयूष तिवारी उनसे लड़ने आ गए। कहासुनी के बीच सीता पर ईंट से हमला कर दिया। पुलिस ने मामले में तीनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

ADVERTISEMENTS

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड...बच्चों की अश्लील सामग्री शेयर की तो होगी सख्त कार्रवाई -बागेश्वर पुलिस ने दर्ज किए 7 मुकदमे
Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119