हल्द्वानी कार दुर्घटना : घर की खुशियां शोक में बदली -नवजात, उसके पिता, नानी और ताऊ की मौत
हल्द्वानी। बुधवार सुबह को भारी बारिश के बीच 7 लोगों से भरी एक कार सड़क से उतरकर उफनती नहर में गिर गई, जिससे 4 दिन के नवजाता शिशु सहित 4 लोगों की मौत हो गई। जबकि कार सवार 3 अन्य घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने कार को नहर से निकाला और घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया।
पुलिस के अनुसार, किच्छा के बरा निवासी महिला को 4 दिन पहले प्रसव पीड़ा होने पर अस्पताल लाया गया था, जहां उसने बेटे को जन्म दिया था। बुधवार को छुट्टी मिलने पर परिवार दोनों को कार से वन विभाग के बगल में रही नहर के रास्ते किच्छा जा रहा था। भारी बारिश के बीच मोड़ पर चालक के नियंत्रण खो देने से कार नजर में जा गिरी। इस हादसे में नवजात, उसके पिता, नानी और ताऊ की मौत हो गई।
पुलिस ने बताया कि हादसे की सूचना पर दमकल टीम ने रेस्क्यू अभियान चलाकर कार और उसमें सवार लोगों को बाहर निकाला और घायल हुए चालक, नवजात की मां समेत 3 को अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने बताया कि मृतकों के परिजनों को सूचना कर दी है। उनके आने के बाद पोस्टमार्टम की कार्रवाई की जाएगी। इस हादसे में एक ही परिवार के 4 लोगों की मौत होने से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com


UKnews-गोरापड़ाव फ्लाईओवर कार हादसा अपडेट : दो युवकों की मौत, एक युवक और युवती घायल -चारों हल्द्वानी निवासी
बेस अस्पताल की बदहाली पर सांसद अजय भट्ट का पारा चढ़ा -अव्यवस्थाओं पर अधिकारियों को लगाई फटकार
बिचखाली की रामलीला में दशरथ पुत्र वियोग और केवट भक्ति के प्रसंगों ने किया भावुक
UKnews-भीमताल-चाफी-धानाचूली मोटर मार्ग पर दो नवंबर तक यातायात रहेगा बंद
ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी में यूपीसीएल अधिकारियों का दो दिवसीय एआई प्रशिक्षण संपन्न