नैनीताल में 12वीं की पढ़ाई कर रही कैंची धाम निवासी छात्रा ने संदिग्ध परिस्थितियों में लगाई फांसी
नैनीताल। नगर के तल्लीताल क्षेत्र में 18 वर्षीय युवती की संदिग्ध परिस्थिति में फांसी लगा ली। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक कैंची धाम तहसील की मूल निवासी रेनू खत्री (18) धर्मशाला पुराना कोयला टाल के समीप एक अधिवक्ता के घर के ग्राउंड फ्लोर में रहती थी और 12वीं में पढ़ाई कर रही थी। बुधवार सुबह देर तक जब युवती ने दरवाजा नहीं खुला तो अधिवक्ता पीछे के रास्ते उसको देखने गए तो अंदर जाते ही युवती दरवाजे की चौखट पर बंधे फंदे से लटकी मिली। उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचित किया। सूचना पर तल्लीताल थाने के एसआई सतीश उपाध्याय अपनी टीम के साथ मौके पर पहुँचे ।
बताया गया है कि युवती का एक पैर मुड़ा हुआ कुर्सी पर था जबकि दूसरा पैर जमीन को छू रहा था। पोस्टमार्टम के दौरान युवती के मामा ने बताया कि घटना के बाद युवती की मां को अज्ञात युवक का कॉल आया था। उसने युवती के आत्महत्या करने का पता होने की भी बात कही है। एसआई सतीश उपाध्याय ने बताया कि परिजनों को सूचित कर शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया है। मामले में लोगों से पूछताछ की जा रही है।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com

uttarakhand-आरटीओ कार्यालय में चली गोली -लोहे की जाली चीरकर अलमारी में धंसी, मचा हड़कंप