65 हजार की स्मैक के साथ एक युवक गिरफ्तार

Fast News Uttarakhand - Latest Uttarakhand News in Hindi
खबर शेयर करें 👉

अल्मोड़ा पुलिस ने एक युवक को साढ़े छह ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है। बरामद स्मैक की कीमत 65 हजार रुपये बताई जा रही है। पुलिस मीडिया सैल से प्राप्त सूचना के अनुसार सीओ अल्मोड़ा विमल प्रसाद के पर्यवेक्षण व प्रभारी निरीक्षक अरुण कुमार कोतवाली अल्मोड़ा, प्रभारी एसओजी सुनील धानिक, प्रभारी एएनटीएफ सौरभ कुमार भारती के संयुक्त नेतृत्व में एसओजी, एएनटीएफ व कोतवाली अल्मोड़ा पुलिस टीम द्वारा बुधवार को चेकिंग के दौरान भैसोड़ा फार्म तिराहे के पास एक युवक गौरव कुमार आर्या (27 वर्ष) पुत्र संजय कुमार निवासी-मल्ला ओड़खोला अल्मोड़ा के कब्जे से 6.50 ग्राम स्मैक बरामद हुई।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UK-नशीली दवा पिलाकर दुष्कर्म का आरोप -वीडियो वायरल करने की धमकी देने का भी दावा

स्मैक बरामद होने पर अभियुक्त को गिरफ्तार कर कोतवाली अल्मोड़ा में एनडीपीएस एक्ट के अन्तर्गत एफआईआर पंजीकृत कर आवश्यक कार्यवाही की गई है। यहाँ पुलिस टीम में उपनिरीक्षक दिनेश परिहार, कांस्टेबल राकेश भट्ट, विरेन्द्र सिंह शामिल रहे।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119