किशोरी के साथ दुष्कर्म कर गर्भवती बनाने का आरोपी गिरफ्तार-
हल्द्वानी। रामपुर रोड क्षेत्र में किशोरी को बहला फुसला कर भगाकर ले जाने और उसके साथ दुष्कर्म कर गर्भवती बनाने के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को कार्रवाई के बाद न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया है। महिला ने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसकी नाबालिग पुत्री को समता आश्रम गली निवासी अभिषेक आर्या पुत्र विशाल आर्या कुछ माह पूर्व बहला-फुसला कर भगा ले गया।
आरोप है कि आरोपित ने किशोरी के साथ दुष्कर्म भी किया। जिससे वह गर्भवती हो गई। इसके बाद आरोपित किशोरी को शादी करने का झांसा देता रहा। लेकिन अब वह किसी अन्य युवती से विवाह करने की तैयारी करने लगा। इसकी भनक पीड़ित किशोरी के परिजनों को लग गई। इस पर उन्होंने आरोपित युवक से शादी की बात की तो उसने इनकार कर दिया। तहरीर पर पुलिस ने पॉस्को एक्ट समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया। साथ ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को कार्रवाई के बाद न्यायालय में पेश किया।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com

उत्तराखंड…तेज रफ्तार स्कूल बस ने ली ग्रामीण की जान –=रामनगर में दर्दनाक हादसे के बाद परिजनों ने उठाए सवाल