नशे में पत्नी से मारपीट करने पर कार्रवाई, आरोपी को कोतवाली ले जाकर की गई चालानी कार्रवाई

खबर शेयर करें 👉

नैनीताल। मल्लीताल क्षेत्र में नशे में धुत एक व्यक्ति द्वारा अपनी पत्नी के साथ मारपीट करने का मामला सामने आया है। विवाद बढ़ने पर महिला ने 112 नंबर पर कॉल कर पुलिस से मदद मांगी, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को हिरासत में ले लिया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  अजीत डोभाल पर टिप्पणी को लेकर सांसद अजय भट्ट ने राहुल गांधी को घेरा

घटना शेरवानी क्षेत्र की है, जहां मंगलवार रात सुंदर सिंह बिष्ट नशे की हालत में घर पहुंचा और पत्नी के साथ झगड़ा करने लगा। बात बढ़ने पर उसने पत्नी के साथ मारपीट की। स्थिति गंभीर होने पर पीड़िता ने पुलिस को सूचित किया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UK-दिनेशपुर में जुए के अड्डे पर पुलिस की छापेमारी, छह गिरफ्तार

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को काबू में लेकर कोतवाली मल्लीताल लाई। कोतवाली में भी आरोपी ने रातभर हंगामा किया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  दिनेशपुर में नवविवाहित युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत -जांच में जुटी पुलिस

एसएसआई दीपक बिष्ट ने बताया कि आरोपी सुंदर सिंह बिष्ट के खिलाफ शांतिभंग की धारा में चालानी कार्रवाई की गई है।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119