अग्निवीर भर्ती में आईटीआई के छात्रों को मिलेंगे अतिरिक्त अंक
देहरादून। सेना की अग्निवीर भर्ती में आईटीआई पास युवाओं को अतिरिक्त अंक मिलेंगे। उत्तराखंड में भी बड़ी संख्या में युवाओं को इसका लाभ मिलेगा। सेना की ओर से अग्निपथ योजना में औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान से पास छात्रों को तकनीकी श्रेणी में वैटेज देने का प्रावधान किया है।
सचिव विजय कुमार यादव ने बताया कि अग्निवीर के रूप में भर्ती में 10वीं पास और आईटीआई पास को 20 अंक, 10 वीं पास और दो से तीन साल के डिप्लोमा पर 30 अंक, 12 वीं पास और एक वर्षीय आईटीआई पास को 30 अंक, 12 वीं पास और दो साल के आईटीआई पास को 40 अंक, 12 वीं पास और डिप्लोमा धारक को 50 अंक का बोनस दिया जाएगा। राज्य के युवाओं को इसका लाभ मिलेगा।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com

99% अंक के साथ प्रकृति पाण्डे ने किया टॉप -इंस्पिरेशन पब्लिक स्कूल का कक्षा 10 का परिणाम रहा शानदार
“ऑपरेशन प्रहार” का बड़ा वार: 66 लाख की स्मैक के साथ तस्कर दबोचा -हल्द्वानी-वनभूलपुरा में दो और गिरफ्तार