पत्नी से विवाद के बाद पति ने गटका जहर, अस्पताल पहुंचने से पहले तोड़ा दम
हल्द्वानी। पत्नी से हुए विवाद के बाद पति ने जहर गटक लिया। हालत गंभीर होने पर उसे हल्द्वानी सुशीला तिवारी अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
जानकारी के अनुसार राजेंद्रनगर रुद्रपुर निवासी कृष्णा (32) पुत्र स्व.गणेश वैद्य रुद्रपुर मंडी में काम करता था और यहां पत्नी व डेढ़ साल की बेटी के साथ रहता था। कृष्णा के भाई विपुल ने बताया कि बुधवार को किसी बात को लेकर उसका अपनी पत्नी से विवाद हो गया था। संभवत: इसी बात को लेकर वह नाराज था और उसने घर में रखी सल्फाज की दो गोलियां खा लीं।
हालत बिगड़ने पर उसे रुद्रपुर स्थित निजी अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे हल्द्वानी सुशीला तिवारी अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। लेकिन यहां पहुंचने से पहले ही उसकी मौत हो गई। पुलिस ने गुरुवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com

उत्तराखंड…स्कूल जा रहे प्रधानाचार्य की धारदार हथियार से हत्या, बागेश्वर में सनसनी
उत्तराखंड…36 लाख के गबन में डाकपाल दोषी —अदालत ने सुनाई तीन साल की सजा