भारी बर्फबारी के बाद भी कांग्रेस प्रत्याशी कुंजवाल ने किया गांव गांव में जनसंपर्क-
शिवेंद्र गोस्वामी
अल्मोड़ा 3 फरवरी : जागेश्वर विधानसभा से कांग्रेस पार्टी के प्रत्याशी गोविंद सिंह कुंजवाल ने भारी बर्फबारी के बाद भी गांव गांव में चुनाव प्रचार जारी रखा। कुंजवाल कड़ाके की ठंड के बाद भी समर्थकों के साथ गांवों में पहुंचे और कांग्रेस के पक्ष में मतदान करने की अपील की।
उन्होंने जागेश्वर के विभिन्न ग्रामों में जाकर जनसंपर्क किया जिसमें तिवारी जाख, दुबरौली, सांगड, दयौनाथल, बुखाण, मिरोली, डिकरा, पितना, छाना खरकोटा, चुपड़ा, टिकरा आदि गांवों में जनसंपर्क कर लोगों को कांग्रेस पार्टी की नीतियों की जानकारी दी। इस दौरान कई लोगों ने कांग्रेस पार विश्वास जताते हुए कई लोगों ने भाजपा छोड़ कांग्रेस पार्टी की सदस्यता भी ली। भ्रमण के दौरान महेंद्र मेर, जगदीश बिष्ट, दीवान सतवाल, कुंदन रौतेला, गोविंद बिष्ट समेत दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद रहे
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com

उत्तराखंड…बच्चों की अश्लील सामग्री शेयर की तो होगी सख्त कार्रवाई -बागेश्वर पुलिस ने दर्ज किए 7 मुकदमे