अपहरण के बाद छात्रा के साथ गैंगरेप-घर से छात्रा को किया अगवा-

खबर शेयर करें 👉

नानकमत्ता। क्षेत्र के एक गांव में रात को घर से बाहर आई उन्नीस वर्षीय छात्रा का युवकों ने अपहरण कर लिया। आरोपित छात्रा को गांव के नजदीक जंगल में ले गए। जहां उसके साथ आरोपियों ने गैंगरेप किया। जिसके बाद आरोपित गंभीर रूप से घायल छात्रा को छोड़कर फरार हो गए।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड : आवारा पशु से टकराई होमगार्ड की बोलेरो -गड्ढे में घुसने के बाद दीवार से टकराई, दर्दनाक मौत

गुरुवार की रात नानकमत्ता क्षेत्र के एक गांव निवासी छात्रा शौच के लिए घर से बाहर निकली, तभी घात लगाए बैठे तीन लोगों ने उसका अपहरण कर लिया। आरोपी जबरन उठाकर छात्रा को गांव के नजदीक जंगल के किनारे ले गए। जहां छात्रा के साथ तीनों आरोपियों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। घायल छात्रा ने घर पहुंचकर अपनी विधवा मां को घटना की जानकारी दी। स्वजनों ने लोकलाज के कारण छात्रा के साथ घटी घटना की सूचना पुलिस को नहीं दी। स्वजनों ने काफी सोच विचार कर शनिवार को गैंगरेप की जानकारी पुलिस को दी है। जिसके बाद पुलिस ने छात्रा का मेडिकल परीक्षण कराया है। पुलिस आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119