आमरण अनशन के बाद अब यूकेडी ने शुरू किया क्रमिक अनशन-भू कानून लागू करवा कर ही कार्यकर्ता लेंगे दम

खबर शेयर करें

अल्मोड़ा 3 अगस्त: प्रदेश में भू कानून लागू किए जाने, अल्मोड़ा में मेडिकल कालेज का संचालन व अपनी अन्य अनेक मांगों को लेकर यूकेडी के विधानसभा अध्यक्ष भानु जोशी द्वारा किया जा रहा आमरण अनशन मंगलवार को समाप्त हो गया है। उनकी माता जयश्री ने जूस पिलाकर उनका अनशन तुड़वाया। अपनी मांग पर अडिग कार्यकर्ताओं ने आमरण अनशन के बाद अब क्रमिक अनशन शुरू कर दिया है।
अनशन स्थल पर आयोजित सभा को संबोधित करते हुए विधानसभा अध्यक्ष भानु जोशी ने कहा कि यूकेडी कार्यकर्ता प्रदेश के हित में भू कानून लागू करने की मांग कर रहे हैं। जिसके लिए कार्यकर्ता पिछले 72 घंटे से आमरण अनशन पर बैठे हुए थे। लेकिन भाजपा की मनमर्जी की सरकार के कानों में जूं तक नहीं रेंगी। जोशी ने कहा कि है कि यूकेडी प्रदेश में भू कानून लागू करवा कर ही दम लेगी। उन्होंने कहा कि अपनी मांगों को लेकर कार्यकर्ताओं का आंदोलन जारी रहेगा।

जब तक सरकार प्रदेश में ठोस और प्रभावी भू कानून लागू नहीं करेगी। तब तक कार्यकर्ताओं का क्रमिक अनशन चलता रहेगा। जोशी ने प्रदेश सरकार पर प्राकृतिक संसाधनों की लूट और भू माफियाओं को संरक्षण देने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता भाजपा के दोहरे चरित्र को समझ चुकी है। जनता आगामी चुनावों में भाजपा को उसकी गलत नीतियों का मुंहतोड़ जवाब देगी। इधर पार्टी कार्यकर्ताओं का आमरण अनशन खत्म होने के बाद अब कार्यकर्ताओं ने क्रमिक अनशन शुरू कर दिया है। मंगलवार को पार्टी के महामंत्री दिनेश जोशी क्रमिक अनशन पर बैठे।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  महिला पुलिसकर्मी के बाद अब सम्मोहन गिरोह ने कॉलेज की प्रोफेसर को अपने जाल में फसाने का किया प्रयास

सभा में ब्रहमानंद डालाकोटी, शिवराज बनौला, प्रमोद जोशी, पंकज चन्याल, कुंदन सिंह, हरीश जोशी, गिरीश गोस्वामी, पंकज चन्याल, कुंदन बिष्ट, हरीश जोशी, मुमताज कश्मीरी, दीवान बनौला, प्रभाकर जोशी, बसंत कुमार, केशव दत्त, गोपाल मेहता, दुर्गा दत्त, पुष्पा देवी, हेमा नगरकोटी, मुन्नी, मंजू, ललिता, रमा तिवारी, पवन सिंह आदि मौजूद रहे।

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119