जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान अल्मोड़ा में हिन्दी दिवस पर तमाम प्रतियोगिताएं आयोजित।
अल्मोड़ा। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान अल्मोड़ा में हिन्दी दिवस धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम में प्राचार्य डाइट जी0जी0 गोस्वामी ने सभी प्रशिक्षुओं को सम्बोधित करते हुए हिंदी भाषा के महत्व पर प्रकाश डाला। इस दौरान चार प्रतियोगिताएं जिनमें निबंध प्रतियोगिता, कविता वाचन, क्विज व अंत्याक्षरी का आयोजन किया गया। जिसमें डाइट के प्रवक्ता डॉ0 प्रकाश पन्त ने हिंदी दिवस की महत्ता व भाषा विकास में शिक्षकों की भूमिका पर विस्तार से चर्चा की और प्रशिक्षुओं की भूमिका को विस्तार से बताया।
डाइट प्रवक्ता, ललित मोहन पाण्डे,महेंद्र सिंह भंडारी, डॉ0 सरिता पाण्डे,डॉ0 बी0सी0 पांडे व रमाकांत शर्मा अकादमिक समन्वयक अमेरिकन इंडिया फाउंडेशन उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन प्रकाश मिश्रा, रजनी बाराकोटी, नवीन पूजा,रिया राजपूत ने किया। निर्णायक की भूमिका में अंकिता, धनंजय पाण्डे,संजना, सूर्य प्रताप सिंह व प्रकाश चन्द्र रहे। क्विज कार्यक्रम का संचालन भूपेंद्र सिंह, रिया राजपूत, नवीन व जगत भंडारी व प्रकाश मिश्रा ने संयुक्त रूप से किया।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com

उत्तराखंड…प्रधानाचार्य दयानंद टम्टा हत्याकांड : आरोपी गिरफ्तार, हत्या में प्रयुक्त चाकू बरामद
उत्तराखंड…तीनपानी बाईपास पर अब नहीं चलेगी लापरवाही –रॉन्ग साइड चलने वालों पर होगी बीएनएस की धारा 281 में कार्रवाई
उत्तराखंड…स्कूल जा रहे प्रधानाचार्य की धारदार हथियार से हत्या, बागेश्वर में सनसनी