अल्मोड़ा पुलिस ने गुमशुदा महिला को 3 वर्षीय पुत्री सहित सकुशल बरामद किया
अल्मोड़ा। कोतवाली अल्मोड़ा पुलिस टीम ने गुमशुदा महिला को उसकी तीन वर्षीय पुत्री सहित सकुशल बरामद कर एक सराहनीय कार्य किया है।
चौकी धारानौला क्षेत्र निवासी एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी के तीन वर्षीय बेटी को साथ लेकर गुरुवार को घर से बिना बताए कहीं चले जाने की सूचना कोतवाली में दी थी। सूचना पर प्रभारी निरीक्षक योगेश चन्द्र उपाध्याय के नेतृत्व में एसआई आनन्द बल्लभ कश्मीरा, चौकी प्रभारी धारानौला सहित पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए महिला की तलाश शुरू की।
पुलिस टीम ने लगातार सुरागरसी-पतारसी करते हुए रविवार को महिला व उसकी पुत्री को द्वाराहाट क्षेत्र से सकुशल बरामद कर लिया। दोनों की बरामदगी के बाद पुलिस द्वारा पति-पत्नी की आवश्यक काउंसलिंग कर उन्हें आपसी सहमति से सुपुर्द किया गया। महिला के पति ने पुलिस टीम की त्वरित व संवेदनशील कार्यवाही के लिए आभार व्यक्त किया।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com



डॉ. ढाल सिंह बिसेन होंगे उत्तराखंड के नए राज्यपाल, राष्ट्रपति ने की नियुक्ति
ग्राफिक एरा हल्द्वानी में ‘थिंक बियॉन्ड होटल्स’ पर अतिथि व्याख्यान -छात्रों को बताए सरकारी नौकरी और स्वरोजगार के अवसर
ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी भीमताल में पहली बार आयोजित हुआ ‘नाट्यकम-2026 -मंच पर जीवंत हुई भारतीय ज्ञान परंपरा