नए कानून के विरोध में अल्मोड़ा टैक्सी यूनियन, टैक्सी संचालन पूर्ण रूप से रहेगा बंद
अल्मोड़ा। टैक्सी मालिक सेवा समिति के महासचिव नीरज पवार ने बताया कि अल्मोड़ा टैक्सी मालिक सेवा समिति बुधवार 03 जनवरी को केंद्र सरकार की ओर से थोपे गये नए कानून के विरोध में टैक्सियों का संचालन पूर्ण रूप से बंद रखेगी। कुमाऊं टैक्सी महासंघ के आदेश पर जनपद के अल्मोड़ा टैक्सी मालिक सेवा समिति ने समस्त वाहन मालिक और चालकों से अनुरोध किया गया है कि सभी अपना पूर्ण समर्थन प्रदान करें।
उन्होंने कहा कि अगर कोई वाहन स्वामी या चालक वाहन चलाते हुए पाया गया तो उसकी सदस्यता समाप्त कर दी जाएगी। वाहन नुकसान की उसकी स्वयं की जिम्मेदारी होगी। इमरजेंसी सेवाओं वाले वाहन को यूनियन के सदस्यों द्वारा जांच करने के पश्चात छोड़ा जाएगा। प्राइवेट वाहन में यदि कोई सवारी भरते हुए पाया गया उसकी गाड़ी के नुकसान की जिम्मेदारी उसकी स्वयं की होगी।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com

ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी हल्द्वानी में देशभक्ति के उल्लास के साथ मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस
हरिद्वार : तरुण हिमालय इंटर कॉलेज देशभक्ति के रंग में रंगा स्वतंत्रता दिवस समारोह
आंचल दुग्ध संघ की 705 समितियों में शान से लहराया तिरंगा -देशभक्ति के रंग में रंगा लालकुआं
तिरंगे के रंग में रंगा ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी भीमताल -देशभक्ति के जोश में मनाया 80वां स्वतंत्रता दिवस
uttarakhand-वायरल वीडियो पर पुलिस का त्वरित एक्शन -बेल्ट लहराकर राहगीरों को डराने वाले चार युवक गिरफ्तार