अमिताभ बच्चन की हिट फिल्म में रोल कर चुकीं एक्ट्रेस का निधन, इस गंभीर बीमारी से थीं पीड़ित
मुंबई। ‘कोरा कागज’ फिल्म में शानदार अभिनय करने वाली दिग्गज अभिनेत्री सीमा देव का देहांत हो गया है। सीमा देव ने राजेश खन्ना और अमिताभ बच्चन अभिनीत फिल्म आनंद में भूमिका निभाई थी। 81 की उम्र में सीमा ने गुरुवार सुबह अपनी आखिरी सांस ली। इस दुखद खबर की पुष्टि सीमा के बेटे व फिल्म निर्माता अभिनय देव ने की है।
अभिनेत्री सीमा देव ने 50 साल के करियर में ‘सरस्वतीचंद्र’ (1968), ‘आनंद’ और ‘ड्रीम गर्ल’ (1977) जैसी हिंदी फिल्मों में भी काम किया। अभिनेत्री सीमा देव और उनके पति अभिनेता रमेश देव मराठी और हिंदी सिनेमा के बहुत प्रसिद्ध अभिनेता हैं। ‘सुवासिनी’, ‘जगाचे पटेवर’, ‘आनंद’ जैसी कई फिल्मों में उनकी भूमिकाएं विशेष रूप से लोकप्रिय रहीं। उनके बेटे अजिंक्य देव भी एक मशहूर अभिनेता हैं। बताया जा रहा है कि वह काफी समय से बढ़ती उम्र की बीमारियों से पीडि़त थीं। उन्हें अल्जाइमर्स की बीमारी भी थी। वह बेटे अभिनय के साथ बांद्रा में रह रही थीं।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com



Uttarakhand–4500 मीटर की ऊंचाई पर ‘दमखम की परीक्षा’ -आदि कैलाश परिक्रमा रन में 26 राज्यों के 1100 धावकों ने भरी हुंकार
लालकुआं नगर पंचायत में वित्तीय अनियमितताओं और भ्रष्टाचार की जांच की मांग, सीएम हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज
Uttarakhand..नैनीताल जिले में खाद्य सुरक्षा विभाग का बड़ा एक्शन : दस होटल-रेस्टोरेंट पर 2.10 लाख का जुर्माना -कहीं सड़े मसाले तो कहीं गंदगी के बीच बन रहा था खाना
घोड़ाखाल गोलू देवता मंदिर को मानसखंड मंदिर माला मिशन में शामिल करने की मांग
भीमताल में सार्वजनिक स्थान पर जुआ खेलते चार आरोपी गिरफ्तार -3300 रुपये बरामद