स्कूटी से गिरी आठ वर्षीय छात्रा की खनन से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली से कुचलकर मौत
गदरपुर। सैदलीगंज से पलकचौड़ रोड पर खनन से भरी ट्रैक्टर ट्राली की चपेट में आकर 8 वर्षीय छात्रा की दर्दनाक मौत हो गई जबकि स्कूटी पर सवार उसके पिता और छोटा भाई बाल बाल बच गए। हादसे के बाद चालक ट्रैक्टर ट्राली छोड़कर भाग गया। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवाया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम सैदलीगंज निवासी प्रीतम कंबोज अपनी 8 वर्षीय पुत्री परवीन कंबोज और 5 वर्षी पुत्र पवन कंबोज को खेमपुर के सनशाइन स्कूल में छोड़ने जा रहा था। करीब 7 बजे पलका चौड़ रोड पर नकटिया पुल से आगे बारिश के कारण कीचड़ में स्कूटी फिसल गई जिसके फल स्वरुप प्रीतम कंबोज और पवन कंबोज रोड की एक तरफ गिर गए और परवीन कंबोज रोड के बीच में जा गिरी। इस बीच सामने से खनन सामग्री से भरी ट्रैक्टर ट्राली ने परवीन कंबोज को कुचल दिया जिससे उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।
दुर्घटना के बाद चालक ट्रैक्टर ट्राली को छोड़कर भाग निकला। हादसे की जानकारी होने पर तमाम ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। उन्होंने परवीन कंबोज के शव को बाहर निकाला और घर ले गए। दुर्घटना की जानकारी होने पर थानाध्यक्ष जसवीर सिंह चौहान पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और परिजनों को समझा बूझाकर मृतक परवीन के शव को पंचनामे के उपरांत पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवाया। परिजनों ने बताया कि परवीन कक्षा दो की छात्रा थी और पवन कंबोज कक्षा नर्सरी का छात्र है, जिनको रोजाना उनके पिता प्रीतम कंबोज स्कूटी से स्कूल छोड़ने और घर लेकर आते थे। हादसे से गुस्साए
ग्रामीणों ने लिंक मार्गो से बेधड़क होकर गुजरने वाले खनन सामग्री से भर डंपरों और ट्रैक्टर ट्रालियों के आवागमन पर रोक लगाने की मांग की है। उनका कहना है कि पूर्व में भी कई बार छोटे और संकरे रास्तों से होकर जाने वाले ट्रैक्टर ट्रालियों के आवागमन को रोकने की मांग की जा चुकी है लेकिन उनकी सुध लेने वाला कोई नहीं है। समाचार लिखे जाने तक घटना के संबंध में पुलिस को कोई तहरीर नहीं दी गई है।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com
उत्तराखंड…पंखे में उतरे करंट से आठवीं के छात्र की मौत, परिवार में मचा कोहराम
उत्तराखंड…तेज रफ्तार स्कूल बस ने ली ग्रामीण की जान –=रामनगर में दर्दनाक हादसे के बाद परिजनों ने उठाए सवाल