अराजक तत्वों ने स्कूटी को किया आग के हवाले, रिपोर्ट दर्ज

खबर शेयर करें 👉


पहाड़ी क्षेत्रों में अपराध कम होने का नाम नहीं ले रहा है। विगत रात्रि में अराजक तत्वों ने एक स्कूटी को आग के हवाला कर दिया । पीडि़त महिला ने राजस्व उपनिरीक्षक डोब को अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। विदित हो कि पहाड़ी क्षेत्रों में अब अपराध दिनप्रतिदिन बढऩे लगा है। भिकियासैंण तहसील मुख्यालय से 14 किमी दूर कमराड़ बैंड पर शनिवार को रात्रि में तुलसी देवी पत्नी प्रकाश राम की स्कूटी खड़ी थी, जब सुबह प्रकाश राम ने स्कूटी देखी तो उनके होश उड़ गये।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड...तीनपानी बाईपास पर अब नहीं चलेगी लापरवाही --रॉन्ग साइड चलने वालों पर होगी बीएनएस की धारा 281 में कार्रवाई

किसी अज्ञात अराजक तत्वों ने स्कूटी को आग के हवाले कर दिया था। पीडि़त तुलसी देवी ने राजस्व उपनिरीक्षक क्षेत्र ढोब संजय सिंह को रिपोर्ट सौंपी है। बताया गया उन्होंने यह स्कूटी पिछले नवंबर महीने में खरीदी थी। इससे पूर्व भी पिछले फरवरी महीने में भी एक स्कूटी को चोर उड़ा ले गए, उसका आज तक भी कोई सुराग नहीं लगा है। राजस्व पुलिस व पुलिस प्रशासन की ओर से ऐसे वारदातों में कोई तत्परता नहीं दिखाई जा रही है, जिससे ऐसे अराजक तत्वों के हौसले बुलंद होत जा रहे हैं।

ADVERTISEMENTS

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UP...गरीबी बनी मौत की वजह! मासूम रेप पीड़िता को इलाज से ठुकराने वाले अस्पतालों पर सुप्रीम कोर्ट का सख्त प्रहार
Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119