शासकीय कार्यों में लापरवाही पर एक और कार्मिक सस्पेंड -डीएम ने की कार्रवाई
हरिद्वार में एक और कार्मिक सस्पेंड किया गया है। शासकीय कार्यों में लापरवाही पर जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने कार्रवाई की। उप जिलाधिकारी हरिद्वार की शासकीय कार्यों में लापरवाही, उदासीनता, नकारात्मक दृष्टिकोण रखने और तहसीलदार हरिद्वार के जारी स्पष्टीकरण का कोई उत्तर ना देने पर महेश कुमार सोनी, वरिष्ठ सहायक तहसील हरिद्वार के विरूद्ध अनुशासनिक कार्रवाई की गई।
निलंबन अवधि के दौरान महेश कुमार सोनी को कलक्ट्रेट हरिद्वार के संग्रह अनुभाग में संबद्ध किया गया है। निलंबन की अवधि में महेश कुमार सोनी को प्राविधानों के अनुसार जीवन निर्वाह भत्ते की धनराशि अर्द्ध वेतन पर देय अवकाश वेतन की राशि के बराबर होगी।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com


बागेश्वर : छत से गिरकर चालक की मौत, रास्ते में तोड़ा दम
मोटाहल्दू के प्राचीन शिव मंदिर में चोरी के बाद चौकी प्रभारी ने लगवाया सीसीटीवी कैमरा
तंत्र-मंत्र और वशीकरण के नाम पर ठगी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार -100 से अधिक लोगों को शिकार बनाने का शक