ग्रामीण को गोली मारने के मामले का आरोपी गिरफ्तार-

खबर शेयर करें

खटीमा। नानकमत्ता के ग्राम गिधौर में लेन देन के विवाद में गांव के ही व्यक्ति को गोली मारकर घायल करने के मामले में पुुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर विधि विवादित किशोर को अधिभार में लिया हैं। तीन वांछित पुलिस की पकड़ से बाहर हैं। जानकारी के अनुसार 29 सितंबर को गिधौर थाना नानकमत्ता में लेन देन के विवाद को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया था। जिसमें सुरजीत सिंह पुत्र गुरदयाल सिंह निवासी गिधौर को गोली मारकर घायल कर दिया गया था। इस मामले में वीर कौर की तहरीर के आधार पर कक्का, लाली, छेगी पुत्रगण बग्गा सिंह निवासी गिधौर, नानकमत्ता, बिट्टू पुत्र प्रेम सिंह निवासी बिसौटा, नानकमत्ता व विधि विवादित किशोर के खिलाफ गाली गलौच कर मारपीट करते हुए गोली मारने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया। पुलिस ने धारा 147, 323, 307, 504, 506, 34 आईपीसी के तहत मुकदमा पंजीकृत किया। आरोपी तब से फरार चल रहे थे। 


नानकमत्ता पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर गुरूनानक कांटे के पास नानकमत्ता से वांछित अभियुक्त सुखविंदर सिंह उर्फ़ बिट्टू पुत्र प्रेम सिंह को गिरफ़्तार कर एक विधि विवादित किशोर को अधिभार में ले लिया। अन्य वांछित अभियुक्तों कक्का उर्फ़ कक्की, हरजिंदर उर्फ़ लाली उर्फ़ जस्सी उर्फ़ परमजीत व सवेग सिंह उर्फ़ छेगी उर्फ़ छेगू पत्र बग्गा सिंह निवासी गिधौर की तलाश की जा रही हैं। बताया जाता है कि ये स्मैक तस्कर भी हैं। जिन पर आधा दर्जन से अधिक मुक़दमे थाना नानकमत्ता में ही पंजीकृत हैं।  इनके विरूद्ध न्यायालय से गिरफ़्तारी वारण्ट जारी किया गया हैं। जल्द ही अभियुक्तगणों की घरों की कुर्की कि कार्यवाही की जायेगी।

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
फ़ास्ट न्यूज़ 👉  नशे में धुत कार चालक ने स्कूटियों को मारी टक्कर, गिरफ्तार
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119