शैक्षिक उन्नयन गोष्टी का हुआ समापन-
गंगोलीहाट से हरगोविंद रावल
शैक्षिक उन्नयन गोष्ठी शुक्रवार को दशाईथल में सफलतापूर्वक सम्पन्न हुई । राजकीय प्राथमिक शिक्षक संघ ब्लॉक अध्यक्ष गंगोलीहाट भीमराज भंडारी ने बताया कि विकासखंड के समस्त प्राथमिक एवम् उच्च प्राथमिक विद्यालयों के शिक्षक व शिक्षिकायें ,ब्लाक कार्यकारिणी के सभी सदस्य, उत्तराखण्ड राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ के जिला अध्यक्ष जितेन्द्र वल्दिया ,जिला मंत्री जे० पी० वर्मा ,जिला कोषाध्यक्ष प्यारेलाल चौधरी ,प्रान्तीय कार्यकारिणी सदस्य प्रीति गिरी ,जिलाकार्यकारिणी सदस्य प्रमोद जोशी उपस्थित रहे।
उक्त गोष्ठी में शैक्षिक नवाचार एवं शिक्षण कार्य में वर्तमान परिपेक्ष्य हो रहे नवाचारों से वक्ताओं ने अपने अनुभव बताये तथा शिक्षकों की समस्या व पुरानी पेंसन बहाली हेतु सहयोग करने हेतु मांग रखी गयी । जिसमें जिलाध्यक्ष व जिला मंत्री ने अपने संबाओधन में शिक्षकों के द्वारा किये जा रहे कार्यो की सराहना की व शिक्षकों की समस्याओं को शीघ्र समाधान कराने का वादा किया। कार्यक्रम का संचालन ब्लाक मंत्री जगदीश डसीला व कोषाध्यक्ष हरीश चन्द्र पंत एवं शिक्षक द्वारा कार्यक्रम को सम्पन्न कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com

uttarakhand-दहेज हत्या के मामले में विवाहिता का पति गिरफ्तार