बेतालघाट से गायब नाबालिग जसपुर से बरामद, भगाने वाले आरोपी गिरफ्तार
गरमपानी। बेतालघाट ब्लॉक से बीते दिन विशेष समुदाय का युवक नाबालिग किशोरी को बहला फुसला कर अपने साथ ले गया था। बेतालघाट पुलिस ने घटना के 12 घंटे के भीतर ही आरोपी को युवक को जसपुर से उसके दोस्त के साथ गिरफ्तार कर लिया है। किशोरी के पिता की तहरीर पर आरोपी युवक के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।सुबह किशोरी के पिता को बच्ची के लापता होने की जानकारी मिली। समीपवर्ती गांव के उनके रिश्तेदार ने किशोरी को युवक के साथ बाइक पर जाते देखा था।गैर समुदाय के युवक के साथ किशोरी फरार होने की सूचना गांव में तेजी से फैल गई।
दर्जनों ग्रामीण बेतालघाट थाने में पहुंच गए। किशोरी के पिता ने नाबालिग बेटी को बहलाफुसला कर भगाने का आरोप लगाया। गु्स्साए ग्रामीणों ने थाने में प्रदर्शन कर शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की। इस मामले को गंभीरता से लेते हुए बेतालघाट के थानाध्यक्ष प्रेम विश्वकर्मा दोनों की खोजबीन शुरू हो गई। पुलिस ने आरोपी अली अहमद पुत्र मुस्तकीम अहमद जसपुर से बरामद कर लिया। इस दौरान किशोरी भी उसके साथ थी। पुलिस ने आरोपी के दोस्त वसीम के घर जसपुर से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी अली व उसके मित्र के खिलाफ आईपीसी की धारा 363, 366, (क) 354, 354 (क) 368 भादवि व 7/8 पॉस्को केस दर्ज किया है।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com

uttarakhand-रामनगर में गन्ने के खेत में मिला युवक का शव -शरीर पर चोट के निशान से मचा हड़कंप