अश्लील वीडियो कॉल कर साढ़े छह लाख ठगे, पुलिस जांच में जुटी
एक शख्स को अज्ञात व्यक्ति ने मोबाइल पर कॉल की। उसी नंबर से अज्ञात महिला ने भी वीडियो कॉल की। आरोप है कि महिला ने अश्लील हरकतें करते हुए वीडियो बनाया, इसके बाद अज्ञात नंबर से कॉल आई। संबंधित ने खुद को क्राइम ब्रांच का आईपीएस अफसर बताकर शिकायत दर्ज होने की बात कही। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने का झांसा देकर अज्ञात के बैंक खाते में करीब साढ़े छह लाख रुपये की रकम ट्रांसफर करवा ली।
कोतवाली पुलिस के मुताबिक यह घटना जयपाल सिंह निवासी सत्तीवाला, डोईवाला के साथ हुई। पीड़ित की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। प्रभारी निरीक्षक राजेश साह ने बताया कि अज्ञात के खिलाफ आईटी ऐक्ट और धोखाधड़ी की धारा में मुकदमा पंजीकृत किया गया है। पुलिस जांच पड़ताल कर रही है।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com

उत्तराखंड…प्रधानाचार्य दयानंद टम्टा हत्याकांड : आरोपी गिरफ्तार, हत्या में प्रयुक्त चाकू बरामद
उत्तराखंड…तीनपानी बाईपास पर अब नहीं चलेगी लापरवाही –रॉन्ग साइड चलने वालों पर होगी बीएनएस की धारा 281 में कार्रवाई