हल्द्वानी के होटल में अल्मोड़ा के 54 वर्षीय अधेड़ ने खाया जहर, मौत

खबर शेयर करें 👉

होटल के कमरे में जहर खाकर की आत्महत्याहल्द्वानी। रोडवेज बस स्टेशन के समीप होटल में एक व्यक्ति ने जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली। सूचना मिलने पर कोतवाल पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड...प्रधानाचार्य दयानंद टम्टा हत्याकांड : आरोपी गिरफ्तार, हत्या में प्रयुक्त चाकू बरामद

कोतवाल हरेंद्र चौधरी ने बताया कि कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत रोडवेज स्टेशन के पास स्थित एक होटल में अल्मोड़ा जनपद के चिंकूड़ा (पटगलिया) महरा गांव के रहने वाले लगभग 54 वर्षीय राधा कृष्ण जोशी पुत्र रमेश चंद्र जोशी ने जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने बताया वह विगत दिवस से रोडवेज स्थित तिवारी होटल में रह रहा था, आज कमरा नहीं खोलने पर होटल स्टाफ ने पुलिस को जानकारी दी। मृतक राधा किशन जोशी जल संस्थान में कार्यरत बताया जा रहा है। प्रथम दृष्टया जहर खाने से मौत का अंदेशा लगाया जा रहा है। वहीं पुलिस ने मृतक के परिजनों को घटना की जानकारी दे दी है। साथ ही शव के कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

ADVERTISEMENTS

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड...मानसून को लेकर सख्त हुए कुमाऊँ आयुक्त --आपदा परिचालन केंद्र को 24 घंटे अलर्ट मोड में रखने के निर्देश
Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119