हिमस्खलन : चार मजदूरों के शव बरामद, 50 को सुरक्षित निकाला

खबर शेयर करें

माणा में हिमस्खलन के कारण फंसे चार मजदूरों के शव बचाव दल ने निकाले हैं, जबकि 50 लोगों को सुरक्षित निकाल लिया गया है।गंभीर घायल मजदूरों का विभिन्न अस्पतालों में उपचार किया जा रहा है।समाचार लिखे जाने तक लापता एक मजदूर के संबंध में सूचना नहीं मिल पाई थी।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी शनिवार को ज्योर्तिमठ पहुंचे। जहां उन्होंने रेस्क्यू अभियान का जायजा लिया। उन्होंने घटना स्थल का हवाई निरीक्षण भी किया।

हिमस्खलन के कारण कंटेनरों में फंसे 55 में से 50 लोगों को सर्च और रेस्क्यू किया जा चुका था। बाकी 5 लोगों को निकालने के लिए रेस्क्यू अभियान जारी शनिवार सायं तक जारी रहा।शनिवार सायं चार मजदूरों के शव मिलने की दु:खद सूचना मिली। जो लोग रेस्क्यू किए गए हैं उनको ज्योतिर्मठ लाया जा रहा है। सभी का उपचार किया जा रहा है। आवश्कता पड़़ने पर हायर सेंटर भी रेफर किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने आर्मी हास्पिटल में उपचारधीन मजदूरों से मुलाकात कर हालचाल जाना। उन्होंने जिलाधिकारी को निर्देशित किया कि खोज बचाव कार्य में किसी प्रकार आवश्यक संसाधनों की कमी न रहे जो भी आवश्यकताएं हैं उनको समय से चिन्हित किया जाए। मुख्यमंत्री ने कहा कि केन्द्र सरकार से पूरी मदद मुहैया की जा रही है। 

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  आरटीआई कार्यकर्ता ने सूचना के अधिकार के दम पर हासिल की सरकारी नौकरी- सुप्रीम कोर्ट ने उत्तराखंड सरकार को तीन माह में नियुक्ति देने के दिए आदेश

जिलाधिकारी संदीप तिवारी ने मुख्यमंत्री को जानकारी देते हुए बताया कि गत दिवस करीब 6 बजे माणा पास के निकट हिमस्खलन हुआ। वहीं पर बीआरओ के 57 मजदूर कंटेनरों में रहते थे जिनमें से 2 मजदूर छुट्टी पर थे। 55 मजदूरों में से आईटीबीपी, सेना ने तेजी से खोजबीन करते हुए अब तक 50 लोगों का  रेस्क्यू कर लिया गया है। केन्द्र सरकार व राज्य सरकार की ओर से 4 हेलीकॉप्टर भेजे गए हैं। जिनकी मदद से अभी तक 25 मजदूरों को ज्योर्तिमठ लाया गया है। जिनमें से 4 मजदूरों को गंभीर चोटें आयीं हैं। उनका आर्मी अस्पताल में वरिष्ठ चिकित्सकों की देख रेख में इलाज चल रहा है।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119