लिंटर की शटरिंग करते समय विद्युत लाइन की चपेट में आकर युवक की मौत  

खबर शेयर करें 👉

खटीमा। लिंटर की शटरिंग करते समय हाई टेंशन विद्युत लाइन की चपेट मे आने से युवक की मौत हो गई। सूचना पर पहुची पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया। बुधवार को सेला फार्म पीलीभीत निवासी युवक शंभू (30)पुत्र रामसमुझ मेलाघाट रोड स्थित पकडिय़ा में एक निर्माणाधीन मकान में लिंटर डालने के लिए शटरिंग का सामान छत पर काम कर रहे मजदूर को दे रहा था। इसी दौरान एक लोहे का गार्डर ऊपर से गुजर रही हाई टेंशन विद्युत लाइन को छू गया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  बिना ओटीपी और कॉल के पिता-पुत्र के खातों से उड़ाए 1.64 लाख रुपये- साइबर ठगी से मचा हड़कंप

गार्डर में करंट की वजह से शंभू गंभीर रूप से झुलस गया। युवक को करंट लगे देख मजदूरों मे हड़कम्प मच गया। साथी मजदूरों ने स्थानीय लोगों की मदद से उसे अस्पताल पहुचाया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने अस्पताल पहुंचकर शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119