एक स्कूटर की टक्कर से दूसरे स्कूटर सवार की मौत

Fast News Uttarakhand - Latest Uttarakhand News in Hindi
खबर शेयर करें 👉

देहरादून। दून यूनिवर्सिटी रोड पर पशुपति हाइट के पास एक स्कूटर ने दूसरे स्कूटर को टक्कर मार दी। हादसे में स्कूटर सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  मोटाहल्दू के प्राचीन शिव मंदिर में चोरी से ग्रामीणों में आक्रोश, धरने पर बैठे लोग

नेहरू कॉलोनी थानाध्यक्ष संजीत कुमार ने बताया कि राकेश प्रसाद मैठाणी निवासी महालक्ष्मी पुरम, मोथरोवाला ने तहरीर दी। बताया कि उनके बड़े भाई सुंदरलाल मैठाणी बीते दो जून की रात करीब पौने दस बजे स्कूटर से घर आ रहे थे। तभी पशुपति हाइट के पास दूसरे स्कूटर चालक ने टक्कर मार दी। गंभीर घायल होने पर उन्हें अस्पताल में ले जाया गया। वहां मृत घोषित कर दिया गया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UK-मायके जाते समय लापता हुई महिला -दो मासूम बच्चों को मां का इंतजार

थानाध्यक्ष संजीत कुमार ने मामले में हादसे को लेकर आरोपी स्कूटर सवार के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119