हिमस्खलन : चार और श्रमिकों के शव बरामद, अब तक आठ की मौत, मृतकों में उत्तराखंड के भी शामिल                                  

खबर शेयर करें

देहरादून। माणा के पास हिमस्खलन की चपेट में आकर लापता चल रहे चार श्रमिकों के शव रविवार को खोज एवं बचाव दलों ने बरामद किए हैं। गत दिवस चार श्रमिकों के शव बरामद कर लिए गए थे। इस प्रकार अब तक कुल आठ मृतक श्रमिकों के शव बरामद कर लिए गए हैं। वहीं देहरादून निवासी एक व्यक्ति अरविन्द कुमार सिंह का शव भी रविवार सायं बरामद किया गया है।

सचिव आपदा प्रबन्धन एवं पुनर्वास विनोद कुमार सुमन ने बताया कि खोज एवं बचाव दलों द्वारा लापता लोगों को रेस्क्यू किए जाने के लिए युद्धस्तर पर कार्य किया जा रहा था। उन्होंने बताया कि ज्योतिर्मठ में मृतक श्रमिकों का पोस्टमार्टम किए जाने की कार्यवाही गतिमान है। मृतकों के शवों को उनके घर पहुंचाने के लिए प्रशासन व्यवस्था कर रहा है। उन्होंने बताया कि सुरक्षित रेस्क्यू किए गए 44 श्रमिकों को ज्योतिर्मठ में सेना के अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां सभी की स्थिति सामान्य है। गंभीर रूप से घायल दो श्रमिकों का एम्स ऋषिकेश में उपचार किया जा रहा है। एम्स प्रशासन से प्राप्त सूचना के अनुसार उनकी स्थिति में सुधार हो रहा है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से महिला की मौत

रविवार को जिन तीन श्रमिकों के शव बरामद हुए हैं उनमें अनिल कुमार, निवासी ग्राम बेरी, तहसील किच्छा, जनपद उधमसिंह नगर, उत्तराखंड, हरमेश चन्द,निवासी जनपद उना, हिमाचल प्रदेश और अशोक पासवान, निवासी जनपद फतेहपुर, उत्तर प्रदेश शामिल हैं।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119