गुलदार का आतंक: 13 बकरियों पर हमला, आठ के शव मिले

Fast News Uttarakhand - Latest Uttarakhand News in Hindi
खबर शेयर करें 👉

बागेश्वर। तहसील क्षेत्रांतर्गत गडेरा ग्राम सभा में गुलदार का आतंक बना हुआ है। ग्राम प्रधान महेश सिंह ने बताया कि हयात सिंह की बकरियां रोज की तरह चरने गई थीं, तभी गुलदार ने झुंड पर हमला कर दिया। इस हमले में कुल 13 बकरियां मारी गईं।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  uttarakhand-अतिवृष्टि से बागेश्वर में मकान-गौशाला क्षतिग्रस्त -11 ग्रामीण सड़कें बंद

घटना की जानकारी मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। वन दरोगा अक्षय कुमार, वन आरक्षी लीला और वन आरक्षी राजेश ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। टीम को मौके पर आठ बकरियों के शव मिले, जबकि पांच बकरियों की खोज अब भी जारी है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  uttarakhand-दहेज हत्या के मामले में विवाहिता का पति गिरफ्तार

सूचना पर पशुपालन विभाग की टीम भी मौके पर पहुंची। वन दरोगा अक्षय कुमार ने बताया कि क्षेत्र में गुलदार की मौजूदगी को देखते हुए ग्रामीणों से सतर्क रहने की अपील की गई है।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119