नघान गांव में पेड़ से लटका मिला युवक का शव, आत्महत्या की आशंका
चम्पावत। जनपद मुख्यालय से करीब सात किलोमीटर दूर नघान गांव में एक युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में पेड़ से लटका मिला। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में आत्महत्या की आशंका जताई जा रही है।
मिली जानकारी के अनुसार नघान निवासी 38 वर्षीय मनोहर जोशी पुत्र ईश्वरी दत्त जोशी ने सोमवार रात खाना खाया था। मंगलवार सुबह जब वह घर पर नहीं मिला तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। खोजबीन के दौरान घर से करीब डेढ़ सौ मीटर दूर जंगल में एक पेड़ से उसका शव लटका मिला।
सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना स्थल का मुआयना किया। कोतवाल बीएस बिष्ट ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया गया है। उन्होंने बताया कि प्रारंभिक जांच में मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है।
ग्रामीणों के अनुसार मनोहर जोशी राजमिस्त्री का कार्य करता था और उसके दो बच्चे हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com



हाईकोर्ट का अहम फैसला : सरकारी मंजूरी के बिना ड्यूटी के दौरान कार्रवाई करने वाले अधिकारियों पर नहीं चलेगा मुकदमा
UK-सिडकुल में दो अलग-अलग हादसे, दो कर्मचारियों की मौत -अज्ञात वाहन चालकों की तलाश में जुटी पुलिस
स्त्री-मन की संवेदनाओं और संघर्षों को स्वर देती हैं डॉ. कविता -‘अदम्य-असीम की ओर’ का लखनऊ में लोकार्पण