मल्लीताल से युवती को भगाने वाला आरोपित मनाली से गिरफ्तार, युवती सकुशल बरामद

Fast News Uttarakhand - Latest Uttarakhand News in Hindi
खबर शेयर करें 👉

नैनीताल। नगर के मल्लीताल क्षेत्र से युवती को भगाने वाले आरोपित को पुलिस ने मनाली (हिमाचल प्रदेश) से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपित को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है, जबकि युवती को सकुशल बरामद कर परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया।

मिली जानकारी के अनुसार 2 नवंबर (रविवार) को मल्लीताल निवासी एक महिला ने कोतवाली में तहरीर देकर बताया था कि सुबह से उनकी बेटी घर से गायब है। महिला ने बताया कि बेटी के संपर्क में स्वार रामपुर निवासी एक युवक था, जो पहले भी स्कूल के बाहर उससे मिलने आता था। महिला ने युवक पर बेटी को बहला-फुसलाकर अपहरण करने का आरोप लगाया था।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  तंत्र-मंत्र और वशीकरण के नाम पर ठगी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार -100 से अधिक लोगों को शिकार बनाने का शक

शिकायत पर पुलिस ने मोहल्ला काशीपुर, स्वार रामपुर निवासी फारुखी के विरुद्ध भा.दं.सं. की धारा 87 के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  हल्द्वानी में साइबर ठगों की पुलिसकर्मियों पर नजर -महिला सिपाही का इंस्टाग्राम हैक कर दरोगा को फंसाने की कोशिश

युवती की तलाश में पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगाले और बाहरी शहरों में दबिश दी। मोबाइल लोकेशन और मुखबिर की सूचना पर कोतवाली के एसएसआई दीपक बिष्ट व पुलिस टीम ने आरोपित को मनाली (हिमाचल प्रदेश) से गिरफ्तार कर लिया। उसके साथ युवती भी बरामद हो गई।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  Uknews-बेरीनाग में जंगली सूअर का हमला, बकरी चराने गए ग्रामीण को किया घायल

एसएसआई दीपक बिष्ट ने बताया कि आरोपित को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है, जबकि युवती को परिजनों के सुपुर्द किया गया है।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119