बागेश्वर…स्कॉर्पियो दुर्घटनाग्रस्त एक की मौत
बागेश्वर। कपकोट क्षेत्र में शुक्रवार की देर शाम करीब आठ बजे एक स्कॉर्पियो सोंग लोहरखेत खालियाधार मोटरमार्ग पर दुर्घटना ग्रस्त हो गई। वाहन सड़क से दो सौ मीटर गहरी खाई में जा गिरा। हादसे में एक युवक की मौके पर मौत हो गई। जबकि चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही एसडीआरएफ व पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। टीम ने घटनास्थल से घायलों को बाहर निकाला। जिन्हें तत्काल स्वास्थ्य केंद्र कपकोट भेजा गया। वही मृतक के शव को बजे में लेकर पीएम के लिए मोर्चरी में रखा।
बता दें कि स्कॉर्पियो में बैठे पांचों युवक भराड़ी से लोहारखेत जा रहे थे। तभी अचानक चालक गाड़ी से संतुलन खो बैठा। गाड़ी सड़क से उतरकर गहरी खाई में जा गिरी। जिसमें वाहन चला रहा 34 वर्षीय युवक प्रकाश सिंह कपकोटी पुत्र कुशल सिंह कपकोटी की मौके पर मौत हो गई। जबकि अन्य चार युवक रंकू खेतवाल, योगेश गोस्वामी, प्रकाश कपकोटी, बिक्की बघरी गंभीर रूप से घायल हो गए। चारों घायलों का स्वास्थ्य केंद्र कपकोट में प्राथमिक उपचार किया गया। जिसके बाद उन्हें हायर सेंटर रिफर किया गया। इधर शनिवार को मृतक के परिजनों की उपस्थिति में मृतक का जिला अस्पताल बागेश्वर में पोस्टमार्टम हुआ। जिसके बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com
उत्तराखंड…पंखे में उतरे करंट से आठवीं के छात्र की मौत, परिवार में मचा कोहराम
उत्तराखंड…तेज रफ्तार स्कूल बस ने ली ग्रामीण की जान –=रामनगर में दर्दनाक हादसे के बाद परिजनों ने उठाए सवाल