परिवहन विभाग की बड़ी कार्रवाई -171 बसों के चालान
देहरादून। परिवहन विभाग ने देहरादून, हरिद्वार और रुड़की क्षेत्र में ऑनलाइन टिकट बुकिंग कराने वाली निजी बसों पर बड़ी कार्रवाई की है। विभाग की संयुक्त चेकिंग में 171 बसों के चालान किए गए, जबकि 42 बसों को सीज कर दिया गया।
ऑनलाइन बुकिंग करने वाली बसों के खिलाफ लगातार शिकायतें मिल रही थीं कि ये कंपनियां परमिट नियमों का उल्लंघन करते हुए स्टेज कैरिज परमिट वाली बसों की तरह यात्रियों का परिवहन कर रही हैं। शिकायतों की जांच के लिए आरटीओ (प्रवर्तन) डॉ. अनीता चमोला के निर्देशन में चार सचल दल और चार बाइक स्क्वायड की तैनाती कर रोटेशन में चेकिंग अभियान चलाया गया।
आरटीओ ने बताया कि अभियान के दौरान 171 बसों के चालान और 42 बसें सीज की गई हैं। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड ऑन डिमांड (आईटी आधारित) ठेका गाड़ी संचालन के लिए परिवहन (संशोधन) नियमावली 2024 के अनुसार ऑनलाइन प्लेटफार्म के माध्यम से टिकट बुकिंग करने के लिए एग्रीगेटर लाइसेंस प्राप्त करना अनिवार्य है। परिवहन विभाग ने स्पष्ट किया है कि लाइसेंस नियमों का पालन न करने वाली बसों के खिलाफ आगे भी इसी तरह की सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com

UP…गरीबी बनी मौत की वजह! मासूम रेप पीड़िता को इलाज से ठुकराने वाले अस्पतालों पर सुप्रीम कोर्ट का सख्त प्रहार
उत्तराखंड…हाईकोर्ट का सख्त रुख : पीएमजीएसवाई के मुख्य अभियंता अवमानना के दोषी –10 दिन में आदेश नहीं माना तो भुगतनी होगी सजा