बिग ब्रेकिंग…प्रदेश में अब 112 थानों के प्रभारी होंगे इंस्पेक्टर -दरोगा के स्तर के प्रभारी वाले 58 थाने होंगे उच्चीकृत – तेरह जिलों के इन थानों का होगा उच्चीकरण

खबर शेयर करें 👉

देहरादून। उत्तराखंड में दरोगा (उपनिरीक्षक) स्तर के 58 थाने अब इंस्पेक्टर स्तर के थानों में परिवर्तित हो जाएंगे। गृह विभाग प्रस्ताव पर कैबिनेट ने स्वीकृति प्रदान कर दी हैं। उत्तराखंड के 13 जिलों में वर्तमान में कुल 166 थाने हैं। इनमें निरीक्षक (इंस्पेक्टर) स्तर के थानों की संख्या 54 है, जबकि उप निरीक्षक (दारोग़ा) स्तर के थानों की संख्या 112 है। बताया गया है कि प्रदेश में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) लागू हो चुकी है, ऐसे में बीएनएस के तहत कई मामलों में जांच- विवेचना का अधिकार केवल निरीक्षकों को ही दिया गया है, जिस कारण अलग-अलग जिलों के बड़े और अहम उप निरीक्षक स्तर के थानों में घटित होने वाली घटनाओं की जांच-पड़ताल के लिए दूसरे स्थानों से निरीक्षकों को लाने की आवश्यकता महसूस हो रही थी, इसे देखते हुए हर जिले के महत्वपूर्ण उप निरीक्षक (दरोग़ा) स्तर के प्रभारी थानों को उच्चीकरण करने का निर्णय लिया गया है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  Uttarakhand--4500 मीटर की ऊंचाई पर ‘दमखम की परीक्षा’ -आदि कैलाश परिक्रमा रन में 26 राज्यों के 1100 धावकों ने भरी हुंकार

इसके लिए 58 थानों का चिह्नीकरण कर वहां निरीक्षक (इंस्पेक्टर) स्तर पर उच्चीकृत किए जाने पर सहमति बन गई है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  बिग ब्रेकिंग : हल्दूचौड़ में रात्रि गश्त के दौरान संदिग्ध व्यक्ति निरुद्ध -पुलिस के आदेशों की अवहेलना का आरोप

तेरह जिलों के इन थानों का होगा उच्चीकरण

देहरादून: राजपुर, रायपुर,नेहरू कालोनी, रायवाला, प्रेमनगर ,सहसपुर, कालसी, चकराता।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  मुख्यमंत्री धामी आज पिथौरागढ़ दौरे पर -आदि कैलाश परिक्रमा रन में होंगे शामिल, विकास योजनाओं की देंगे सौगात

हरिद्वार: सिडकुल, भगवानपुर, कनखल श्यामपुर, पथरी, बहादराबाद, झबरेड़ा, खानपुर, कलियर।

उत्तरकाशी: हर्षिल, बड़कोट, उत्तरकाशी कोतवाली, धरासू।

टिहरी: नरेंद्रनगर, देवप्रयाग,चंबा, घनसाली, कैंपटी।

चमोली: गैरसैंण,गोपेश्वर, गोबिंदघाट।

रुद्रप्रयाग:अगस्त्यमुनि,ऊखीमठ, गुप्तकाशी।

पौड़ी: लक्ष्मणझूला,श्रीनगर।

नैनीताल: भीमताल,बनभूलपुरा

काठगोदाम, कालाढूंगी, तल्लीताल, मुक्तेश्वर, मुखानी।

ऊधम सिंह नगर: आईटीआई, नानकमत्ता,पंतनगर

कुंडा, गदरपुर,ट्रांजिट कैंप।

अल्मोड़ा:चौखुटिया,सोमेश्वर,

 द्वाराहाट,महिला थाना।

बागेश्वर: कौसानी,बैजनाथ।

पिथौरागढ़: मुनस्यारी,गंगोलीहाट

बेरीनाग, झूलाघाट।

चंपावत: टनकपुर।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119