रानीखेत एक्सप्रेस की चपेट में आने से एक अज्ञात महिला की मौत
हल्द्वानी।। गौला बाईपास रोड स्थित स्लॉटर हाउस के समीप रेलवे ट्रेक पर गुरुवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया। सुबह लगभग 6:30 से 7:00 बजे के बीच एक अज्ञात महिला ट्रेन की चपेट में आ गई, जिससे मौके पर ही उसकी दर्दनाक मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही बनभूलपुरा पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का मुआयना करते हुए स्थानीय लोगों से पूछताछ शुरू कर दी। महिला की उम्र करीब 45 से 50 वर्ष के बीच बताई जा रही है, लेकिन फिलहाल उसकी पहचान नहीं हो सकी है।
प्रथम दृष्टया पुलिस का मानना है कि महिला ट्रेन से सफर के दौरान झटका लगने से गिर गई होगी, जिससे हादसा हुआ। हालांकि अन्य कारणों की भी जांच की जा रही है। पुलिस ने आशंका जताई है कि मृतका दिल्ली से काठगोदाम की ओर आ रही रानीखेत एक्सप्रेस की चपेट में आई होगी। मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच जारी है और पुलिस महिला की शिनाख्त के प्रयासों में जुटी है। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है, जबकि घटना के वास्तविक कारणों का पता लगाने के लिए जांच की जा रही हैं।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com

uttarakhand-आरटीओ कार्यालय में चली गोली -लोहे की जाली चीरकर अलमारी में धंसी, मचा हड़कंप
uttarakhand-बागेश्वर में दर्दनाक हादसा : कार गहरी खाई में गिरी, युवक की मौत, दूसरा गंभीर