बिग ब्रेकिंग…पिथौरागढ़ में बंदीगृह से 15 फीट ऊंची दीवार फांदकर लड़की हुई फरार

Fast News Uttarakhand - Latest Uttarakhand News in Hindi
खबर शेयर करें 👉

पिथौरागढ़। कोतवाली के सामने स्थित पुलिस बंदीगृह की 15 फीट ऊंची दीवार फांदकर नेपाली मूल की एक युवती बंदी फरार हो गई। पुलिस ने आरोपी युवती को दो साल पहले चरस के साथ गिरफ्तार किया था। युवती ने साड़ी की रस्सी बनाकर वारदात को अंजाम दिया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  दिपावली के बाद लागू होगा UPI पेमेंट पर MDR चार्ज -NPCI ने टाला फैसला


पिथौरागढ़ कोतवाली के ठीक सामने करीब 60 लोगों की क्षमता का एक बंदीगृह है, जहां वर्तमान में 83 पुरुष और आठ महिला विचाराधीन बंदियों का रखा गया था। रविवार तड़के करीब साढ़े तीन बजे बंदीगृह से नेपाल के दार्चूला निवासी अनुष्का उर्फ आकृति (25) फरार हो गई।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  तंत्र-मंत्र और वशीकरण के नाम पर ठगी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार -100 से अधिक लोगों को शिकार बनाने का शक


तलाशी में पता चला कि अनुष्का साड़ी की रस्सी बनाकर करीब 15 फीट ऊंची महिला सेल की छत पर चढ़ी और उसी साड़ी से ही लटककर बंदीगृह की दीवार फांदकर फरार हो गई। फरार बंदी अनुष्का की खोजबीन के लिए पुलिस की टीमों ने सघन चेकिंग की।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UK-बागेश्वर में 2.116 किलो चरस के साथ युवक गिरफ्तार, किशोर भी संरक्षण में लिया


अनुष्का उर्फ आकृति बंदीगृह से फरार युवती को पकड़ने के लिए टीमें गठित की गई हैं। नेपाल सीमा पर भी अलर्ट जारी किया गया है। जल्द ही फरार युवती को पकड़ लिया जाएगा।  लोकेश्वर सिंह, एसपी पथौरागढ़।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119