बिग ब्रेकिंग-गंगोलीहाट बुरसुम हत्याकांड…जंगल में पेड़ से लटका मिला पत्नी सहित चार महिलाओं के हत्यारे का शव

खबर शेयर करें 👉


गंगोलीहाट । गंगोलीहाट के बुरसुम गाव में पत्नी सहित चार महिलाओ की हत्या करने वाले हत्यारोपी संतोष राम 40 वर्ष का शव घटना के चार दिन बाद सोमवार पूर्वान्ह 11 बजे के आसपास गाव के ही दवाली बगड़ तोक के जंगल मे पेड़ से लटका मिला।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड : कंपनी के एमडी बनकर जीएम को लगाया 3.20 करोड़ का चूना -कोलकाता से साइबर ठग गिरफ्तार

एसडीआरएफ एवं पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा विगत दिनों राजस्व ग्राम बुरसुम में घटित 4 हत्याओं के आरोपी संतोष राम की क्षेत्र के जंगलों में खोजबीन की जा रही थी। आरोपी चार हत्या करने के बाद से फरार था। आरोपी की पुलिस, एसडीआरएफ की टीम खोजबीन में जुटी थी। सोमवार को संतोष राम का शव गाव से लगभग एक किमी दूर जंगल मे एक पेड़ पर लटका हुआ मिला। शव सड़ने लगा था। थानाध्यक्ष गंगोलीहाट मंगल सिंह ने बताया कि पुलिस आगे की कार्यवाही कर रही है

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119