बड़ी खबर…नैनीताल में बड़ा हादसा, 32 लोगों से भरी बस दुर्घटनाग्रस्त, एसडीआरएफ चला रही राहत एवं बचाव अभियान

Fast News Uttarakhand - Latest Uttarakhand News in Hindi
खबर शेयर करें 👉


नैनीताल। आपदा कंट्रोल रूम नैनीताल को सूचित किया गया कि कालाढूंगी रोड पर नालनी में एक बस, जिसमें 30 से 33 लोग सवार होने की संभावना है, खाई में दुर्घटनाग्रस्त हो गयी है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  राजकीय पॉलिटेक्निक दन्या में निबंध प्रतियोगिता आयोजित -पवन सिंह काकी की टीम ने मारी बाजी


सूचना पर मणिकांत मिश्रा कमांडेंट एसडीआरएफ के निर्देशानुसार रेस्क्यू टीमें पोस्ट रुद्रपुर, नैनीताल व खैरना से तत्काल रेस्क्यू हेतु घटनास्थल के लिए रवाना हुई।
घटनास्थल पर ज्ञात हुआ कि उक्त बस में 32 लोग सवार थे जो हिसार, हरियाणा से नैनीताल घूमने हेतु आये हुए थे।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  ग्राफिक एरा भीमताल में ‘नवरंग–शक्ति उत्सव 2026’ का शुभारंभ -कुमाऊंनी संस्कृति के रंगों से सजा परिसर


एसडीआरएफ रेस्क्यू टीम द्वारा घटनास्थल पर पहुँचकर अन्य बचाव इकाइयों व स्थानीय पुलिस के साथ संयुक्त रेस्क्यू अभियान चलाते हुए बस में सवार लोगों में से 18 लोगों घायलावस्था में रेस्क्यू कर उपचार हेतु अस्पताल पहुँचा दिया गया है। अभी रेस्क्यू का कार्य जारी है

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119