कार की टक्कर से बाइक सवार की मौत, दूसरा साथी घायल

खबर शेयर करें


सितारगंज। बघौरा गेट के सामने कार की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गयी। जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे हायर सेंटर रिफर किया गया है। खटीमा मार्ग पर बघौरा गेट के पास कार ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार बलजिंदर सिंह (21 वर्ष) पुत्र जीत सिंह और गुरचरण सिंह पुत्र बलजीत सिंह निवासी बिडौरी गम्भीर रूप से घायल हो गये। आसपास के लोगों ने दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केेंद्र पहुंचाया। गम्भीर रूप से घायल होने के कारण दोनों को हायर सेंटर रेफर कर दिया।

परिजनों के अनुसार नाजुक हालात देख वे बलजिंदर को बरेली ले जा रहे थे। रास्ते में उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया। शनिवार को उसका अंतिम संस्कार कर दिया। पुलिस ने दोनों वाहनों को कब्जे में लिया है। बलजिंदर के चाचा राजसिंह ने बताया कि बलजिंदर सिंह व गुरचरण सिंह सिडकुल की फैक्ट्री में मजदूरी कर लौट रहे थे। हादसे में गम्भीर स्थिति को देखते हुए दोनों को हल्द्वानी डॉ. सुशीला तिवारी अस्पताल में भर्ती कराया। लेकिन वहां बेहतर इलाज न मिलने से घायल बलजिंदर को बरेली ले जाया जा रहा था। उसने रास्ते में दम तोड़ दिया। उन्होंने बताया कि घायल गुरचरण सिंह को भी डॉ. सुशीला तिवारी अस्पताल में भर्ती कराया है। उनकी हालत भी नाजुक बनी हुई है। उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराने की तैयारी की जा रही है। दोनों परिवार मजदूरी करते हैं। आर्थिक स्थिति कमजोर है। बलजिंदर दो भाइयों में बड़ा था।

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
फ़ास्ट न्यूज़ 👉  हल्द्वानी में तैनात होमगार्ड की हार्ट अटैक से मौत
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119