दुःखद…पहाड़ी से अचानक गिरे पत्थर की चपेट में आने से युवक की मौत
पिथौरागढ़। स्यांकुरी से अपने घर पनियार जुम्मा जा रहे एक व्यक्ति की एलगाड़ के पास पहाड़ी से अचानक गिरे पत्थर की चपेट में आने से मौत हो गई। जमन सिंह पुत्र सोबन सिंह पनियार जुम्मा किसी कार्य से स्यांकुरी गए थे, घर वापसी के दौरान एलगाड़ के पहाड़ी से गिरे पत्थर की चपेट में आने से 20 मीटर खाई में जा गिरे। इससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
मृतक के भाई करन सिंह ने प्रशासन को घटना की जानकारी दी। धारचूला पुलिस शव का पंचनामा भरकर उसे धारचूला सीएचसी में लाई , जहां चिकित्सकों ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को दिया। मृतक के भाई करन सिंह ने बताया कि वह अपने परिवार का मेहनत मजदूरी कर भरण पोषण कर रहा था। उन्होंने प्रशासन से मृतक के परिवार को मुआवजा दिलाने की मांग की है।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com

99% अंक के साथ प्रकृति पाण्डे ने किया टॉप -इंस्पिरेशन पब्लिक स्कूल का कक्षा 10 का परिणाम रहा शानदार
“ऑपरेशन प्रहार” का बड़ा वार: 66 लाख की स्मैक के साथ तस्कर दबोचा -हल्द्वानी-वनभूलपुरा में दो और गिरफ्तार