किच्छा में चेकिंग के दौरान तमंचे और कारतूस के साथ एक गिरफ्तार

Fast News Uttarakhand - Latest Uttarakhand News in Hindi
खबर शेयर करें 👉

किच्छा। पुलिस ने देर रात वाहन चेकिंग अभियान के दौरान एक व्यक्ति को अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से 32 बोर का देसी तमंचा और 10 जिंदा कारतूस बरामद किए गए। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UK-राम बारात शोभायात्रा के चलते हल्द्वानी में बदलेगा ट्रैफिक प्लान -दोपहर 1 बजे से लागू रहेगा डायवर्जन

जानकारी के अनुसार उपनिरीक्षक मनोज कुमार सिंह पुलिस टीम के साथ रुद्रपुर रोड स्थित इंट्रार्क फैक्ट्री के पास नियमित चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान सामने से आने वाला एक युवक पुलिस को देखकर वापस मुड़ने लगा। शक होने पर पुलिस ने उसे रोका और तलाशी ली।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UKnews-भतरौजखान में गांजा तस्करों का पुलिस पर पाटल से हमला, 25 किलो गांजे के साथ तीन गिरफ्तार

तलाशी के दौरान युवक के कब्जे से अवैध हथियार और कारतूस बरामद हुए। आरोपी की पहचान राजकुमार पुत्र हंसराज निवासी गीतांजलि विहार कॉलोनी, किच्छा के रूप में हुई। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह व्यापार करता है और सुरक्षा के लिए तमंचा साथ रखता है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  ग्राफिक एरा भीमताल के लगातार तीसरे साल विश्व के शीर्ष 2% वैज्ञानिकों में शामिल हुए प्रो. बीपी जोशी

पुलिस ने उसे मौके पर गिरफ्तार कर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि अभियान आगे भी जारी रहेगा और अवैध हथियार रखने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119