बिजली के पोल से टकराई बाइक दो लोगों की मौत
रामनगर। उत्तराखंड के नैनीताल जनपद अंतर्गत रामनगर में दर्दनाक हादसा, बिजली के पोल से टकराई बाइक दो युवकों की मौत घटना से मृतकों के परिजनों में मचा कोहराम।
प्राप्त जानकारी के अनुसार बृहस्पतिवार को रामनगर से लगभग 12 किमी दूरी पर अनियंत्रित बाइक बिजली के पोल से टकरा गई जिससे बाइक पर सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गये। जिन्हें घायल अवस्था में 108 एंबुलेंस की मदद से सरकारी अस्पताल लाया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे कोतवाल आशुतोष कुमार तथा एसएसआई जयपाल सिंह चौहान ने मामले की जानकारी ली।
मृतकों की शिनाख्त सूरज पुत्र हीरा प्रसाद, निवासी कुंभ गदार, मालधन चौड़, रामनगर जिला नैनीताल तथा दूसरे की शिनाख्त गणेश पुत्र तुलसी निवासी उपरोक्त के रूप में हुई है। घटना से मृतकों के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है इधर पुलिस ने दोनों युवकों के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु कार्रवाई शुरू कर दी है।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com

उत्तराखंड…पंखे में उतरे करंट से आठवीं के छात्र की मौत, परिवार में मचा कोहराम
उत्तराखंड…तेज रफ्तार स्कूल बस ने ली ग्रामीण की जान –=रामनगर में दर्दनाक हादसे के बाद परिजनों ने उठाए सवाल