भाजपा के पर्यवेक्षकों ने टटोली अल्मोड़ा और जागेश्वर के कार्यकर्ताओं पदाधिकारियों की नब्ज उनके साथ की रायशुमारी-
अल्मोड़ा: भारतीय जनता पार्टी की जनपद अल्मोड़ा की विधानसभा चुनाव 2022 हेतु प्रत्याशी चयन के लिए आज विधानसभा जागेश्वर एवं विधानसभा अल्मोड़ा की महत्वपूर्ण बैठक जिला अध्यक्ष रवि रौतेला की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में पर्यवेक्षक के रुप में दायित्व धारी हयात सिंह मेहरा एवं प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य गणेश ठकुराठी द्वारा दोनों विधानसभा में पदाधिकारियों कार्यकर्ताओं से रायशुमारी ली गई,जागेश्वर विधानसभा की बैठक धौलादेवी ब्लॉक सभागार एवं अल्मोड़ा विधान सभा की बैठक भाजपा कार्यालय पाताल देवी अल्मोड़ा में संपन्न हुई,बैठक में 2022 विधानसभा चुनाव हेतु कार्यकर्ताओं पदाधिकारियों द्वारा दावेदारी पेश की गई,उसके पश्चात बैठक में उपस्थित जिला पदाधिकारी प्रदेश पदाधिकारी मोर्चा एवं शक्तिकेन्द्र संयोजक सहित अन्य जनप्रतिनिधियों द्वारा प्रत्याशी चयन हेतु अपनी राय गोपनीय तरीके से पर्यवेक्षक के सम्मुख रखी, बैठक में मुख्य अतिथि के रुप में आए हुए पर्यवेक्षक हयात सिंह मेहरा जी व गणेश ठकुराठी जी ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा एवं उत्तराखंड सरकार द्वारा अनेकों जन कल्याणकारी कार्य किए जा रहे हैं अनेकों ऐतिहासिक फैसले जनहित में लिए गए हैं।

जिसका लाभ आने वाले चुनाव 2022 में भारतीय जनता पार्टी को मिलेगा, और कार्यकर्ताओं के बल पर वह प्रदेश सरकार व केंद्र सरकार द्वारा किए जा रहे कार्यों के बल पर भारतीय जनता पार्टी पूर्ण बहुमत से 2022 में पूर्ण बहुमत की सरकार बनाएगी, और अब की बार 60 पार का जो नारा है उसको सार्थक करेगी, और सभी कार्यकर्ताओं से कहा कि सभी लोग एकजुट होकर भारतीय जनता पार्टी का जो भी प्रत्याशी होगा उसको एकजुट होकर जिताने का काम करेंगे, और जन समर्थन को देखते हुए कहा जनपद की 6 की 6 विधानसभाओ में भारतीय जनता पार्टी का प्रत्याशी विजयी होगा, बैठक में भारतीय जनता पार्टी जिला अध्यक्ष रवि रौतेला ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी एकमात्र ऐसी पार्टी है जिसमें एक सामान्य व्यक्ति को भी विधायक का प्रत्याशी बनाया जा सकता है और सभी आए हुए पदाधिकारियों कार्यकर्ताओं से अनुरोध किया कि आने वाले चुनाव में सभी लोग एकजुट होकर भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी को जिताने का काम करेंगे और 2022 में पूर्ण बहुमत से भारतीय जनता पार्टी की उत्तराखंड में सरकार बनाने में अपना योगदान देंगे।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com



UK-महिला दरोगा को थप्पड़ मारने और पिस्टल तानने का आरोप, एसओजी सिपाही सस्पेंड
विजयदशमी सत्य और धर्म की विजय का प्रतीक : अजय भट्ट
UK-पिथौरागढ़ में दो बाइकों की भीषण भिड़ंत -एक युवक की मौत, चार घायल